ashian-games-hockey

एशियन गेम्स 2018: इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता चल रहे 18वें एशियाई खेलों के चौथे दिन बुधवार को भारतीय खिलाडियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय महिला शूटर राही सरनोबत ने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर देश को चौथा स्वर्ण और कुल मिलाकर 11वां पदक दिला दिया।

शूटिंग के अलावा भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2018 में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बुधवार को हुए पूल मैच में हॉन्ग कॉन्ग को 26-0 के बहुत बड़े अंतर हराकर इतिहास रच दिया। भारतीय खिलाडियों ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए पहले हाफ में 14 गोल ठोककर होन्ग कॉंग की टीम को दबाव में ला दिया, दूसरे हाफ में भी टीम इंडिया ने लगातार हमले जारी रखते हुए 12 गोल और ठोक कर होन्ग कॉंग की हालत पतली कर दी। इसके पहले भारत ने अपने पहले मैच में इंडोनेशिया को 17-0 से मात दी थी। भारतीय हॉकी टीम ने 86 साल बाद सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले कल भारत की महिला हॉकी टीम ने कजाकिस्तान को 21-0 से रौंदकर दूसरी सबसे बड़ी जीत अर्जित की थी।

इस मैच में भारत की और से 9 से ज्यादा खिलाड़ियों ने गोल किए। भारतीय हॉकी के इतिहास में 86 साल बाद यह मौका आया है, जब उसने इतनी बड़ी जीत हासिल की है। इससे पहले भारत ने 1932 लॉस एंजेलिस ओलंपिक गेम्स में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की अगुआई में अमेरिका को 24-1 से मात देकर हॉकी इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी।

अंकिता रैना ने टेनिस के सिंगल्स वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

यह भी पढ़ें:

एशियन गेम्स 2018: तीसरे दिन 16 साल के सौरभ चौधरी ने देश को दिलाया गोल्ड मेडल