car-accident-in-bageshwar

बागेश्वर : उत्तराखंड में बागेश्वर से एक दर्दनाक सड़क हादसे में की खबर है। शनिवार शाम रतमोली इन्टरकालेज के पास एक दंपति की वैगनआर कार खाई में गिर गई। इस हादसे में पत्नी की मौत हो गई जबकि पति की हालत गंभीर बताई जा रही है उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है|

प्राप्त जानकारी के मुताबिक विवाहित जोड़ा कौसानी से घूमकर वैगनआर कार से वापस अपने गाँव बेरीनाग रहा था।  शनिवार रात करीब 7 बजे कुलारंगचौड़ा से बागेश्वर आते समय उनकी वैगनार कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में सवार दोनों लोगों को बाहर निकाला। जिनकी पहचान मनोज सिंह पुत्र खुशाल सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी गणेशचौक बेरीनाग पिथौरागढ़ व सोनिका पत्नी मनोज सिंह उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई है। जिन्हें गंभीर हालत में निजी वाहन से बागेश्वर जिला अस्पताल ले जाया गया। परन्तु अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरो ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि मनोज सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेन्टर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि कार खुद मनोज सिंह  चला रहा था। मनोज सिंह भारतीय सेना के 7 कुमाऊं रेजीमेंट में सिपाही पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती जम्मू में है। 15 दिन पहले वह छुट्टी पर घर आए हैं।

यह भी पढ़ें:

बदरीनाथ हाईवे पर श्रीनगर के नजदीक भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत, 6 घायल