uttarakhand-web-media-association

देहरादून: उत्तराखंड में संचालित न्यूज़ पोर्टलों द्वारा हाल ही में गठित “उत्तराखंड वेब मीडिया एसोसिएशन” के विभिन्न पदों के लिए रविवार को राजधानी देहरादून में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। वेब मीडिया एसोसिएशन के लिए सबसे ख़ुशी की बात यह रही कि एसोसिएशन के विभिन्न पदों पर 20 में से 19 प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। अध्यक्ष पद पर शिव प्रसाद सेमवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनोज ईस्टवाल तथा कोषाध्यक्ष पद पर राकेश बिजल्वाण को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इनके अलावा 16 अन्य पदों पर भी निर्विरोध प्रत्याशी चुने गए. केवल महासचिव पद पर आलोक शर्मा एवं संजीव पन्त के बीच चुनावी मुकाबला हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष वर्मा, चुनाव अधिकारी सुनील गुप्ता तथा अवधेश नौटियाल के संयुक्त संयोजन कुल  115 सदस्यों ने मतदान में गीदारी की. जिसमें से आलोक शर्मा को 72 मत प्राप्त हुए जबकि संजीव पंत को 43 वोट पड़े। इस तरह आलोक शर्मा ने 29 वोट से जीत हासिल कर महासचिव पद पर कब्ज़ा किया।
उत्तराखंड वेब मीडिया एसोसिएशन के सदस्यों ने शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए चुनाव अधिकारियों मनीष वर्मा, सुनील गुप्ता और अवधेश नौटियाल का आभार व्यक्त किया।

उत्तराखण्ड वेब मीडिया एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की लिस्ट-
1.प्रदेश अध्यक्ष : शिव प्रसाद सेमवाल
2.प्रदेश महासचिव : अलोक शर्मा
3.प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष : मनोज इष्टवाल
4.प्रदेश कोषाध्यक्ष : राकेश बिजल्वाण
5.प्रदेश संगठन मंत्री : दीपक धीमान
6.प्रदेश उपाध्यक्ष : राजकुमार राणा, विनय भट्ट
7.प्रदेश सह सचिव : घनश्याम चन्द्र जोशी, सोमपाल सिंह
8.प्रदेश मीडिया प्रभारी : रजनीश सैनी
9.प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी : स्वप्निल
10.प्रदेश सह संगठन मंत्री : अमित आनन्द
11.प्रदेश सह मीडिया प्रभारी : आशीष नेगी, अमित अमोली
12.संयोजक कुमाऊँ मंडल : अनिल शाह, नवीन चन्द्र जोशी, अंजू बिष्ट
13.संयोजक गढ़वाल मंडल : सुदीप पंचभैया, भूपेश्वर पैन्यूली, सबनम कुरैशी