ulaar-sanstha-noida

नोएडा: उत्तराखण्ड समाज नोएडा की उलार लोक सांस्कृतिक सामाजिक संस्था द्वारा आगामी 2 दिसम्बर 2018 को नोएडा के सेक्टर-22 में माँ नंदा देवी की डोली यात्रा के शुभ अवसर पर उत्तराखंडी भजन एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के पहले दिन 1 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे सेक्टर 22, F ब्लॉक स्थित भारत घर से माँ नंदा देवी की डोली यात्रा निकाली जाएगी। माँ नंदा देवी की डोली यात्रा सेक्टर 22, 12, 55, 56 के सभी ब्लॉकों से होते हुए माँ नंदा देवी की भव्य शोभायात्रा का समापन सेक्टर-22 हनुमान मंदिर में किया जायेगा।

दूसरे दिन 2 दिसंबर 2018 दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक उलार संस्था द्वारा एक उत्तराखंडी भजन एवं सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इसके अलावा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक सभी सेक्टरों के बच्चे अपनी परफॉरमेंस देंगे। और 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक उत्तराखंड के जाने माने लोकगायक किशन महिपाल, पन्नु गुसाईं, दलीप रावत, नवीन पाठक, मेघना चंद्रा और बाल गायिका सगुन उनियाल सभी दर्शकों को अपनी संस्कृति से रूबरू कराएंगे।

ular-samajik-sanstha-noida

संस्था के वरिष्ठ सदस्य मुकेश बिष्ट ने बताया है कि उलार संस्था द्वारा 2014 से उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद के गेवाड़ घाटी चौखुटिया, ग्राम- कोट्यूडा मैं कई गरीब एवं अनाथ बच्चे गोद लिए गए है। इनमें से ज्यादातर बच्चों के ऊपर उनके पिता का साया नही है। उलार संस्था ने कई ऐसे बच्चो को भी सम्मान दिया जो बच्चे अपने स्कूल एवं अपने क्षेत्र मैं पढ़ाई  या स्पोर्ट्स में अव्वल आ रहे है।  ऐसे होनहार बच्चो का मनोबल बढ़ाने के लिए संस्था उनको हर साल सम्मान करती है।

उलार संस्था के कार्यकारणी

1. संरक्षिका- इंद्रा चौधरी
2. अध्यक्ष- नीरज पंवार
3. सचिव -वीरेंदर बिष्ट
4. कोषाध्यक्ष – आनन्द सिंह बिष्ट
5. मुख्य सयोंजक – मुकेश बिष्ट