block-pramukh-uttarakhand-1

देहरादून: उत्तराखंड के हरिद्वार को छोड़ शेष 12 जिलों में 89 क्षेत्र पंचायतों में से 62 में ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए आज बुधवार को मतदान हुआ। मतदान के बाद आज दोपहर 3 बजे से मतगणना शुरू हो गई थी और देर शाम तक परिणाम भी घोषित हो गए। ब्लॉक प्रमुख चुनावों में भाजपा को बड़ी जीत मिली हैं। 89 सीटों में से 53 पर भाजपा काबिज हुई हैं। जबकि कांग्रेस के खते में 20 और निर्दलीयों के हिस्से में 16 सीटें आई हैं।

पौड़ी गढ़वाल की 15 ब्लॉक प्रमुख सीटों में से 10 पर भाजपा का कब्जा रहा जबकि कांग्रेस के खाते में 4 और निर्दलीय के पास 1 सीट आई। उत्तीकाशी की 6 ब्लॉक प्रमुख सीटों में से भाजपा ने 4 जबकि कांग्रेस और निर्दलीयों ने एक-एक सीट पर विजय प्राप्त की है। टिहरी की 9 सीटों में से बीजेपी को 6 तथा कांग्रेस को दो और निर्दलीय ने एक सीट पर जीत मिली है। देहरादून में 6 सीटों में से भाजपा को 4 पर जीत मिलीं जबकि कांग्रेस को 2 सीट हासिल हुई। रुद्रप्रयाग में भाजपा का खाता नहीं खुल सका। यहां के तीन ब्लॉकों में कांग्रेस ने दो जगह कब्जा जमाया जबकि निर्दलीय एक जगह विजयी रहा। चमोली में 9 में से 6 पर भाजपा 2 पर कांग्रेस तथा 1 पर निर्दलीय विजयी रहा। पिथौरागढ़ में 8 ब्लॉकों में से 5 पर भाजपा काबिज हुई है जबकि कांग्रेस 2 तथा निर्दलीय एक सीट पर विजयी रहा।

अल्मोड़ा में 11 ब्लॉकों में से कांग्रेस ने 6 पर विजय हासिल की। जबकि 3 ब्लॉक पर निर्दलीयों ने जीत हासिल की यहाँ भाजपा कावल 2 जीत सकी। बागेश्वर में भाजपा ने क्लीन स्वीप करते हुए तीनो सीटों पर जीत हासिल की। वहीँ चंपावत जिले में भी भजपा ने 4 ब्लॉकों में से तीन पर जीत हासिल की जबकि एक पर निर्दलीय ने जीत दर्ज की। नैनीताल में भाजपा उअर निरादालोयों ने चार-चार सीटों पर कब्ज़ा जमाया। उधम सिंह नगर में सात में से छह सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी जीते और एक सीट निर्दलीय के हिस्से गई।

block-pramukh-uttarakhand