सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सिलगढ़ महोत्सव का आगाज

0
434
silgarh-mahotsav

जखोली : सिलगढ़ विकास संघर्ष समिति के तत्वावधान में मंगलवार को सिलगढ़ पट्टी के राजकीय इंटर कॉलेज तैला प्रांगण में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सिलगढ़ महोत्सव का शुभारंभ किया गया। दूर-दराज गांवों से आए ग्रामीणों ने मेले का जमकर लुत्फ उठाया। मेले में स्कूली बच्चों के साथ महिला मंगल दलों की प्रस्तुतियां ने मन मोह लिया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक भरत सिंह चैधरी ने मेले का शुभारंभ करते हुए कहा कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के निस्तारण के लिए संघर्ष किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सड़क और पानी की समस्या को दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को सस्ते दामों पर कृषि यंत्र भी उपलब्ध कराए जायेंगे, जिससे वे खेती कर सकें और अपरा गुजर-बसर सही तरीके से करें। उन्होंने मेले के सफल संचालन के लिए दो लाख की घोषण की।

जखोली विकासखंड की लस्तर बायां नहर को निरस्त किए जाने पर विधायक ने कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि जनता को साथ लेकर क्षेत्र के विकास के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी। जैली-मरगांव-तैला मोटरमार्ग के शेष नौ सौ मीटर निर्माण कार्य को जल्द ही पूरा करवाया जायेगा, इसके लिए जनता को साथ देना होगा। उन्होंने सरकार की ओर से चलाई जा रही आयुष्मान योजना, सबके लिए आवास, उज्जवला गैस कनेक्शन, कन्या धन योजना के बारे में विस्तार से लोगों को जानकारी दी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि बाल संरक्षण आयोग के सदस्य वाचस्पति सेमवाल ने ग्रामीणों से औषधीय एवं फलदार वृक्ष लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और भेषज विकास इकाई के माध्यम से ग्रामीणों को निःशुल्क पौध प्रदान की जा रही है, ताकि लोग जीविकोपार्जन के साधन पैदा कर सकें।

कार्यक्रम के दौरान विधायक भरत सिंह चोधरी ने सर्वेश भटट् द्वारा लिखित पुस्तक भागवत दर्शन का विमोचन भी किया। महोत्सव में स्कूली बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर सिलगढ़ महोत्सव समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश बहुगुणा, उप जिला अधिकारी जखोली देव मूर्ति यादव, ग्राम प्रधान तैला शिव देई देवी, सत्य प्रसाद बहुगुणा, मगनानंद भट्ट, सेवानिवृत अध्यापक प्रेम सिंह चैहान, कनिष्ठ प्रमुख कमल सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य महावीर कैंतुरा, नागेंद्र पंवार, पूर्व सेवानिवृत्त अध्यापक कृपाल सिंह पवार, स्थानीय गायक विजयपंत, ज्योति प्रकाश पंत, भूपेंद्र भंडारी दर्मियान जखवाल, दर्शन सिंह बिष्ट, नरेश भट्ट, मेहरबान सिंह सहित कई मौजूद थे। मेले का संचालन दीपक रावत व यशवीर चैहान ने किया।

यह भी पढ़ें:

देहरादून में 100 बेड के राजकीय कोरोनेशन चिकित्सालय का शिलान्यास

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here