major-vibhuti-mejor-chitresh

देहरादून: स्वतंत्रता दिवस की पूर्वसंध्या पर देश के लिए कुर्बान हुए वीरभूमि उत्तराखंड के दो वीर शहीदों को वीरता सम्मान से सम्मानित होने की घोषणा हुई है। मेजर शहीद विभूति ढौंढियाल को शौर्य चक्र (मरणोपरांत) जबकि मेजर शहीद चित्रेश बिष्ट (मरणोपरांत) को सेना मेडल से नवाजा जाएगा। वीरभूमि के लोगों के लिए यह गर्व की बात है।

आपको बतादें कि उत्तराखंड, देहरादून के रहने वाले मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल बीती 18 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। उनके अदम्य साहस और वीरता के लिए उन्हें मरणोपरांत शौर्य चक्र सम्मान से नवाजा जायेगा। वहीँ देहरादून के ही रहने वाले सेना के एक अन्य जांबाज मेजर चित्रेश बिष्ट भी बीती 16 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में आईईडी ब्लास्ट में देश के लिए शहीद हो गए थे। मेजर शहीद चित्रेश बिष्ट को मरणोपरांत सेना मेडल से नवाजा जाएगा। शहादत के वक्त मेजर चित्रेश की उम्र 28 साल थी। मेजर चित्रेश की शहादत की खबर उस समय आई जबकि उनके घर पर उनकी शादी की तैयारियां चल रही थी। कुछ ही दिन बाद मेजर चित्रेश की शादी होनी थी।

यह भी पढ़ें:

शहीद मेजर ढोंडियाल की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, बहादुर पत्‍नी ने किया आखिरी सलाम