accused-arrested

सतपुली: पौड़ी गढ़वाल के असवालस्यूं पट्टी स्थित डुंक गांव में बीते 4 सितम्बर को हुए हत्याकांड में राजस्व पुलिस ने मंगलवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

बतादें कि बीते चार सितंबर को कल्जीखाल ब्लॉक के डुंक गांव में एक व्यक्ति ने गाँव के पंचायतघर में सेवानिवृत्ति पर पार्टी का आयोजन किया था। पार्टी के दौरान गाँव के ही दो युवकों के बीच नशे की हालत में कहासुनी हो गई थी। जो हाथापाई में बदल गई थी। हालाँकि उसके बाद सभी लोग अपने अपने घर चले गए थे। परन्तु अगली सुबह एक युवक मेहरबान सिंह रौथाण का शव संदिग्ध अवस्था में पंचायत भवन के पीछे कूड़ा निस्तारण के लिए बने गड्ढे में मिला था। मेहरबान के सिर पर हल्की चोट के निशान थे। मृतक मेहरबान सिंह के भाई तीरथ सिंह ने गांव के ही युवक अरविद पर हत्या का आरोप लगाते हुए राजस्व पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर राजस्व पुलिस ने तभी मुकदमा दर्ज कर लिया था। हालांकि इस बीच आरोपी ने सामने आकर इस मामले में अपने को बेकसूर बताया था। राजस्व पुलिस ने इस केस में छानबीन जारी रखी और मंगलवार को आरोपी अरविन्द सिंह को घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया है।