jila-panchayat-adhyaksh-pauri

पौड़ी गढ़वाल : पौड़ी जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार शांति देवी 14 विजयी रही हैं। गुरुवार को सम्पन्न हुई निर्वाचन प्रक्रिया में भाजपा प्रत्याशी शांति देवी को कुल 26 मत प्राप्त हुए जबकि कांग्रेस प्रत्याशी कैलाश को 12 मत मिले. वहीँ उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा की ही रचना देवी 9 मतों से विजय हुई। उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा की रचना बुटोला को 23 तथा कांग्रेस के मेहरबान को 14 मत प्राप्त हुए। एक मत को रद्द घोषित किया गया।