apj-abdul-kalam

देवप्रयाग: राजकीय इण्टर कॉलेज हिंसरियाखाल, ब्लॉक-देवप्रयाग, जिला-टिहरी गढ़वाल के 11वीं के छात्र गौरव उमरियाल ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम राज्य विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण महोत्सव-2019 में गणितीय मॉडल के प्रस्तुतीकरण पर राज्य स्तर पर सीनियर वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।

11वीं के छात्र गौरव उमरियाल ने गणित प्रवक्ता डॉ. हर्षमणि पाण्डेय के मार्गदर्शन में राजकीय इण्टर कॉलेज कोटद्वार, जिला-पौड़ी गढ़वाल में 27 नवम्बर से 30 नवम्बर 2019 तक आयोजित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम राज्य विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण महोत्सव-2019 में गणितीय मॉडल प्रस्तुत करण राज्य स्तर पर सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल किया है।

गणित प्रवक्ता डॉ. हर्षमणि पाण्डेय ने बताया कि गौरव के गणितीय मॉडल की थीम को “बच्चों के लिए 47वीं जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी 2020″ में NCERT- नई दिल्ली को भेजा जायेगा। मॉडल के सार के साथ ही मार्गदर्शक अध्यापक व गौरव का इस विषय पर पाँच मिनट का वीडियो एनसीईआरटी को भेजा जायेगा। उन्होंने बताया कि यह विद्यालय के लिए अपार खुशी का समय है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. बी एन डोभाल ने छात्र की सफलता पर अत्यन्त खुशी जाहिर की. तथा साथ ही मार्गदर्शक शिक्षक डॉ.  हर्षमणि पाण्डेय, प्रवक्ता-गणित के कुशल मार्गदर्शन की प्रशंसा की।  विद्यालय के सभी शिक्षकों ने गौरव की इस उपलब्धि की सराहना की।