chandra pant pithoragarh bjp

पिथौरागढ़ : पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए 25 नवंबर को हुए मतदान का आज परिणाम निकल गया है। इस सीट पर बीजेपी प्रत्‍याशी चन्‍द्रा पंत ने जीत हासिल की है। 11 राउंड तक चली मतगणना के बाद बीजेपी प्रत्याशी चन्‍द्रा पंत ने कांग्रेस की अंजू लुंठी को 3,267 से अधिक मतों से पराजित किया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चंद्रा पंत को जीत की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि पिथौरागढ़ उपचुनाव में जीत दर्ज करने पर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती चंद्रा पंत जी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। इस जीत के लिए भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं के परिश्रम को नमन करता हूं। यह विजय स्व. प्रकाश पंत जी के सपनों और पिथौरागढ़ के विकास को समर्पित है।

भाजपा प्रत्‍याशी चन्‍द्रा पंत को 26086 और कांग्रेस प्रत्‍याशी अंजू लुंठी को 22819 मत प्राप्‍त हुए हैं। वहीं सपा प्रत्‍याशी मनोज कुमार भट्ट की जमानत जफ्त हो गई है। मनोज कुमार भट्ट को 835 तथा नोटा को 844 मत पड़े।

बतादें कि पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के निधन से रिक्त हुई पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर 25 नवंबर को मतदान हुआ था। इस सीट पर बीजेपी की ओर से स्व. प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत, कांग्रेस से अंजू लुंठी और समाजवादी पार्टी से मनोज भट्ट ने चुनाव लड़ा था। इसके साथ ही बीजेपी ने यह सीट वापस हासिल कर ली है।


यह भी पढ़ें:

पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनाव मतगणना जारी, 10वें राउंड के बाद बीजेपी ने बना ली इतने वोटों की बढ़त