उत्‍तरकाशी: मोटर साइकिल दुर्घटना में श्रीनगर के आदित्य की मौत

0
1248

उत्तरकाशी: उत्तराखण्ड में उत्तरकाशी में शुक्रवार देर रात गंगोत्री हाईवे पर एक मोटर साइकिल दुर्घटना हो गई। इस हादसे में मोटर साइकिल सवार एक युवक आदित्य कपूर की मौत हो गई है, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात करीब 11:30 बजे जिला मुख्यालय के निकट गंगोत्री हाईवे पर ज्ञानसू के पास एक मोटर साइकिल दुर्घटना होकर कूड़ादान से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची उत्तरकाशी पुलिस ने घायल युवकों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने गंभीर रुप से घायल एक युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक का नाम आदित्य कपूर है। आदित्य श्रीनगर का रहने वाला थी। आदित्य के पिता की श्रीनगर गोला बाजार में दुकान है।

आदित्य के मौत की खबर से पूरे श्रीनगर में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। आदित्य की आकस्मिक मृत्य पर व्यापार मण्डल श्रीनगर ने सांय 6 बजे कल्याणेश्वर धर्मशाला में एक शोकसभा रखी है। वहीँ दूसरे घायल युवक का नाम प्रकाश निवासी जोशियाड़ा उत्तरकाशी बताया जा रहा है। जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

यह भी पढ़ें:

पौड़ी गढ़वाल: ट्रैक्टर ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त, ग्राम प्रधान सहित दो की मौत, दो घायल

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here