उत्तराखंड: दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत, दो घायल

0
760

पिथौरागढ़:  उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार देर एंचोली निवासी चार लोग मारुति 800 कार में सवार होकर जाख मार्ग से पिथौरागढ़ आ रहे थे। कार को नंदन सिंह चला रहे थे जबकि उनकी पत्नी और गांव के दो अन्य लोग साथ में बैठे थे। पिथौरागढ़ से करीब चार किलोमीटर पहले भटयूडा के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

इस हादसे में कार सवार दो लोगों भागीरथी देवी (46 वर्ष) और मुकेश सिंह (42 वर्ष) मूल निवासी धारी क्वारबन पिथौरागढ़ हाल निवासी एंचोली की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक नंदन सिंह निवासी एंचोली और सहस राम (17 वर्ष) पुत्र लच्छी राम निवासी बहराइच यूपी हाल निवासी एंचोली घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से देर रात शवों को बाहर निकाला गया। हादसे में घायल दो अन्य लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भेजा गया है।

यह भी पढ़ें:

पैठाणी के निकट पश्चिमी नयार नदी में डूबने से तीन युवकों की मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here