leopard-kills-woman

रुद्रप्रयाग : रुद्रप्रयाग जिले के जखोली विकासखंड के पपडासू गांव में आदमखोर तेंदुए ने जंगल में घास लेने गई एक महिला को निवाला बना लिया। इस क्षेत्र में तेंदुआ पिछले एक माह में दो महिलाओं समेत तीन लोगों को अपना शिकार बना चुका है। तेंदुए के आतंक के चलते पूरे भरदार क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के अंतर्गत खांकरा रेंज के पपडासू गांव की 55 वर्षीय महिला कौशल्या देवी घास लेने के लिए जंगल गई थी। देर शाम तक महिला के घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की। परन्तु देर रात तक महिला का कहीं पता नहीं चल पाया। शनिवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने SDRF के साथ जंगल में महिला की खोजबीन शुरू की। गांव से करीब तीन किमी दूर ग्रामीणों को महिला का शव क्षत-विक्षत हालत में बरामद हुआ। तेंदुआ महिला को आधा खा चुका था। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रभागीय वनाधिकारी, उप प्रभागीय वनाधिकारी मय फोर्स मौके पर पहुँचे। आदमखोर गुलदार को पकड़ने के लिए प्रख्यात शिकारी लखपत सिंह रावत और जॉय हुकिल  को भी मौके बुला लिया गया है।

यह भी पढ़ें:

पौड़ी गढ़वाल: घास लेने गई महिला पर गुलदार ने किया हमला