माँ झाली माली देवी के वार्षिक मेले में पहुंचे एसएसबी डीआईजी उपेन्द्र बलोदी का जोरदार स्वागत

0
1034

सतपुली : कल्जीखाल विकासखंड के ग्राम किनगोडी में इस दिनों गाँव की कुलदेवी माँ झाली माली देवी का तीन दिवसीय वार्षिक मेला चल रहा है. इस अवसर पर एसएसबी डीआईजी उपेन्द्र बलोदी ने सपरिवार अपने पैतृक गांव पहुँचकर माँ झाली माली देवी के दर्शन कर भेंट लगाई। इस मौके पर उनके साथ आये एसएसबी के बैंड की मधुर धुनों पर मेले में आये श्रद्धालु ने खूब थिरके।

झाली माली मन्दिर समिति के सदस्यों द्वारा अपने गांव के डीआईजी उपेन्द्र बलोदी व उनके साथ आये सब कामांडेंड सुरेन्द्र विक्रम का फूल मालाओं व शाल भेंट कर सम्मान किया गया। मेले में उनके द्वारा निशुक्ल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया।ssb-Commandant

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद जय माता की, कोषाध्यक्ष कृष्ण खुगशाल, गणेश खुगशाल गणी, सुभाष चन्द्र, अनिल, सतीश, त्रिवेन्द्र, विनय, प्रदीप, सतेन्द्र, अमन आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here