नई दिल्ली : भारत और श्रीलंका के बीच इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे T20 मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर क्षेत्र रक्षण का फैसला लिया. श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए थे। जवाब में 143 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की टीम ने 17.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाकर यह मैच आसानी से जीत लिया. टीम इंडिया में युवा गेंदबाज नवदीप सैनी को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। सैनी ने 18 रन देकर दो विकेट लिए। लोकेश राहुल ने 32 गेंद पर 45 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. रविवार को गुवहाटी में सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया था. इस श्रृंखला का तीसरा और आखिरी मैच 10 जनवरी को पुणे में खेला जायेगा.
श्रीलंका स्कोरकार्ड 142/9 (20ओवर)
बल्लेबाज | R | B | 4s | 6s |
दनुष्का गुणाथिलाका b नवदीप सैनी | 20 | 21 | 3 | 0 |
अविष्का फर्नांडो c नवदीप सैनी b वाशिंगटन सुन्दर | 22 | 16 | 5 | 0 |
कुसल परेरा c शिखर धवन bकुलदीप यादव | 34 | 28 | 0 | 3 |
ओशदा फर्नांडो st पन्त b कुलदीप | 10 | 9 | 1 | 0 |
भानुका राजपक्षे c पन्त b नवदीप सैनी | 9 | 12 | 1 | 0 |
दासुन शनाका b जसप्रीत बुमराह | 7 | 8 | 0 | 0 |
धनंजय डिसिल्वा c शिवम् दुबे b श्रदुल ठाकुर | 17 | 13 | 2 | 0 |
वानिन्दु हसरंगा not out | 16 | 10 | 3 | 0 |
इसुरु उडाना c नवदीप सैनी b श्रदुल ठाकुर | 1 | 2 | 0 | 0 |
लसिथ मलिंगा c कुलदीप b श्रदुल ठाकुर | 0 | 1 | 0 | 0 |
लहिरु कुमारा not out | 0 | 0 | 0 | 0 |
गेंदबाज | O | M | R | W | ECON |
---|---|---|---|---|---|
जसप्रीत बुमराह | 4 | 0 | 32 | 1 | 8.00 |
शार्दुल ठाकुर | 4 | 0 | 23 | 3 | 5.75 |
नवदीप सैनी | 4 | 0 | 18 | 2 | 4.50 |
वॉशिंगटन सुंदर | 4 | 0 | 29 | 1 | 7.25 |
कुलदीप यादव | 4 | 0 | 38 | 2 | 9.50 |
बल्लेबाज | R | B | 4s | 6s |
लोकेश राहुल b वानिन्दु हसरंगा | 45 | 32 | 6 | 0 |
शिखर धवन lbw b वानिन्दु हसरंगा | 32 | 29 | 2 | 0 |
श्रेयस अय्यर c दासुन शनाका b लहिरु कुमारा | 34 | 26 | 3 | 1 |
विराट कोहली not out | 30 | 17 | 1 | 2 |
ऋषभ पंत not out | 1 | 1 | 0 | 0 |