आईपीएल में ऋषभ पंत का धमाल, 27 गेंदों में ठोके नाबाद 78 रन

0
744
rishabh-pant-delhi-capitals

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-2019) के दूसरे दिन आज मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दोनों टीमो का पहला मैच में खेला जा रहा है। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स को बैटिंग का न्योता दिया। दिल्ली की पारी का मुख्य आकर्षण रहा ऋषभ पंत की तूफानी बैटिंग।

ऋषभ पंत ने पहली 5 गेंदों में केवल 1 रन बनाने के बावजूद मात्र 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। पंत ने मात्र 27 गेंदों में (7 चौके, 7 छक्के) 78 रनों की नाबाद आतिशी पारी खेलकर मुम्बई इंडियन्स को सकते में डाल दिया। ऋषभ पंत की पारी की खास बात यह रही कि उन्होंने दुनिया के टॉप टी-20 गेंदबाजों में शुमार जसप्रीत बुमरा को नहीं बक्शा. ऋषभ ने बुमरा पर 3 छक्के टाँगे। इसके अलावा कोलिन इंग्राम (47 रन, 32 गेंद, 7 चौके, 1 छक्के) और शिखर धवन (43 रन, 36 गेंद, 4 चौके, 1 छक्के) ने भी उपयोगी पारी खेलकर 20 ओवरों में 6 विकेट पर 213 का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

214 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंसन ने खबर लिखे जाने तक कप्तान रोहित शर्मा, क्विंटन डीकॉक,  सूर्यकान्त यादव, केरोन पोलार्ड और हार्दिक पंड्या का विकेट खोकर 12 ओवरों में 5 विकेट पर 102 रन बना लिए थे। युवराज सिंह और कुर्णाल पंड्या बल्लेबजी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

IPL 2019: आंद्रे रसल की तूफानी पारी, KKR ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here