varnit-negi.saumya gururani

नई दिल्ली: संघ लोकसेवा आयोग (UPSC) द्वारा देश की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा 2018 की फाइनल परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर ब्लॉक के किमसार गांव के वर्णित नेगी ने पूरे देश में 13वीं रैंक हासिल की है। जबकि उत्ताराखंड के अल्मोड़ा जनपद की एक और होनहार छात्रा सौम्या गुरुरानी ने इस परीक्षा में ऑल इंडिया में 30वीं रैंक हासिल की है।

वर्णित नेगी को तीसरे प्रयास में यह सफलता मिली। मूलरूप से पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले वर्णित के पिता देवेंद्र सिंह नेगी बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में एक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य हैं। जबकि वर्णित की माता सीमा नेगी विलासपुर महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। वर्णित का बड़ा भाई बीएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट है। वर्णित ने बिलासपुर, छतीसगढ़ से आरम्भिक पढ़ाई करने के बाद कोटा से इंटर की पढ़ाई के साथ-साथ कोचिंग भी की। जिसके बाद उन्होंने एनआइटी सूरतकल, कर्नाटक से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। कैंपस सिलेक्शन के बाद उन्होंने दो साल तक एक प्राइवेट कंपनी में जॉब की। इसके साथ ही उन्होंने पढ़ाई जारी रखते हुए 2016 में पहली बार सिविल सेवा परीक्षा दी। (MAIN) लिखित परीक्षा में पास होने के बावजूद वे इंटरव्यू में रह गए। 2017 में दुबारा इसी परीक्षा में उन्हें 504वीं रैंक हासिल हुई। जिसके बाद उन्हें भारतीय रेलवे पुलिस में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर नियुक्ति मिली। परन्तु वर्णित इस से संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने अपना प्रयास जारी रखा। और 2018 में एकबार फिर यह परीक्षा दी, जिसका रिजल्ट कल शुक्रवार को घोषित हुआ. और वर्णित ने इस बार बड़ी सफलता हासिल करते हुए देशभर में 13वां स्थान हासिल किया।

वर्णित नेगी के अलावा उत्तराखंड के अल्मोड़ा की एक और होनहार छात्रा सौम्या गुरुरानी ने भी इस प्रतिष्ठित परीक्षा में ऑल इंडिया 30वीं रैंक हासिल की है। सौम्या ने पिछले वर्ष भी इस परीक्षा में ऑल इंडिया 148वीं रैंक हासिल की थी। सौम्या गुरुरानी ने उत्तराखंड पीसीएस-2012 परीक्षा में प्रदेश में टॉप किया। इसके अलावा भी उत्तराखण्ड के कई अभ्यार्थी इस परीक्षा में सफल हुए हैं। जिनमे देहरादून की मीनल कांडपाल ने 35वीं, पिथौरागढ़ के रजत पंत ने 90वीं, हल्द्वानी के दीपक तिवारी ने 47वीं, देहरादून के अभिनव शाह ने 222वीं और हरिद्वार के उत्कर्ष तोमर ने 306वीं रैंक हासिल की है।

उतराखंड के इन सभी होनहारों को देवभूमिसंवाद.कॉम की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

बतादें कनिष्क कटारिया ने सिविल सेवा परीक्षा 2018 में प्रथम स्थान हासिल किया है। जबकि महिला अभ्यर्थियों में सृष्टि जयंत देशमुख टॉप पर रहीं।

यह भी पढ़ें:

सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम घोषित: कनिष्क ने किया टॉप, महिलाओं में सृष्टि रही अव्वल