babita tade kbc 11

नई दिल्ली: सोनी टीवी चैनल ((SET)) पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) सीजन-11 को दूसरी करोड़पति मिल गई है। जानकारी के मुताबिक KBC सीजन-11 की दूसरी करोड़पति एक महिला बनी हैं। जिनका नाम बबीता ताडे है और वह महाराष्ट्र के अमरावती की रहने वाली हैं। सोनी टीवी ने प्रोमो में इसकी जानकारी दी है। प्रोमो में बबीता के बारे में दिखाया गया है कि वह बच्चों के लिए मिड डे मील में खिचड़ी बनाने का काम करती हैं। बबीता बताती हैं कि उन्हें इस काम के लिए महीने के मात्र 1500 रुपये मिलते हैं। कि इस शो के जरिए वह साबित करना चाहती हैं कि एक खिचड़ी बनाने वाली महिला भी कुछ कर सकती है। प्रोमो में दिखाया जा रहा है कि जैसे ही अमिताभ दोनों हाथ उठाकर एक करोड़ बोलते हैं वैसे ही बबीता के चेहरे पर जीत की खुशी दिखाई देती है। इससे पहले बिहार के जहानाबाद जनपद के सनोज राज KBC सीजन-11 के पहले करोड़पति बन चुके हैं। और 7 करोड़ के बेहद कठिन प्रश्न पर उन्होंने ने गेम क्विट करना ही बेहतर समझा था। प्रोमो के मुताबिक बबीता 1 करोड़ जीत चुकी हैं और अभी उन्हें 7 करोड़ के लिए 16वाँ प्रश्न खेलना बाकी है। अब देखना होगा क्या पता वह 7 करोड़ जीतने वाली पहली कंटेस्टेंट बन जाए।

यह भी पढ़ें:

KBC सीजन-11 का पहला करोड़पति बना यह शख्स!