8 सीरियल बम धमाकों से थर्राया श्रीलंका, अब तक 185 की मौत, 500 से ज्यादा घायल

0
298
sri-lanka-serial-blasts

नई दिल्ली : श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में रविवार सुबह ईस्टर के पवित्र मौके पर एक के बाद एक 8 सीरियल बम धमाकों ने पूरे देश को हिलाकर रखा दिया है। राजधानी कोलंबो में रविवार सुबह गिरजाघरों और पांच सितारा  होटलों एक के बाद एक हुए 8 सीरियल बम विस्फोटों में अब तक 185 लोगों के मारे जाने की खबर है। जबकि इस हमले में 500 से ज्यादा लोग घायल हो गए है। मरने वालों में कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। श्रीलंका के इतिहास के अब तक के सबसे भयानक हमलों में से एक हमले से पूरे श्रीलंका में दहशत का माहौल है।

सूत्रों के मुताबिक आज सुबह स्थानीय समयानुसार करीब 8:45 बजे पहला धमाका कोलंबो में सैंट एंटनी चर्च और दूसरा धमाका राजधानी के बाहर नेगोम्बो कस्बे के सेबेस्टियन चर्च में हुआ। जबकि तीसरा धमाका पूर्वी शहर बाट्टिकालोआ के चर्च में हुआ। इसके अलावा 3 पांच सितारा होटलों द शांगरी ला, द सिनामॉन ग्रैंड और द किग्सबरी सहित कुल 5 होटलों बम ब्लास्ट हुए हैं। बताया जा रहा है कि चर्चों में यह धमाके उस समय हुए जब बड़ी संख्या में लोग ईस्टर की प्रार्थना के लिए एकत्र हुए थे। अभी तक किसी भी संगठन ने इन धमाकों की जिम्मेदारी नहीं ली है।

पीएम मोदी सहित दुनियाभर के नेताओं ने इस कायरतापूर्ण कृत्य की निंदा की है।

यह भी पढ़ें:

सीरियल बम धमाकों से दहला कोलम्बो, 100 लोगों के मरने की खबर, 280 घायल!

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here