केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( सीबीएसई ) की 12वीं के आज (शनिवार) जारी नतीजों मे हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। नोएडा की मेघना श्रीवास्तव ने पूरे देश में टॉप किया है। दूसरे स्थान पर अनुष्का चंद्रा है जिसे 498 मार्क्स मिले हैं तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप 6 बच्चों के 497 मार्क्स हैं टॉपर्स लिस्ट में नोएडा और गाजियाबाद के स्टूडेंट्स छाए हुए हैं। टॉप 10 में नाएडा और गाजियाबाद से 5 बच्चे हैं। लड़कियों का पास प्रतिशत, लड़कों की तुलना में 9.32 फीसदी अधिक है। टॉप 3 में कुल 9 बच्चे हैं जिनमे से 6 लड़कियां हैं। त्रिवेंद्रम रीजन (97.32) ने टॉप किया है, दूसरे स्थान पर चेन्नै (93.87) और तीसरे स्थान पर दिल्ली (89.0) है।