hair-care

बालों की देखभाल: बाल रूखे और बेजान हो गए हैं। इनकी देखभाल के लिए तमाम शैम्पू और सीरम का प्रयोग तो कर लिया है लेकिन ये कुछ दिन तो ठीक रहते हैं, फिर पहले की तरह ही हो जाते हैं। समझ नहीं आ रहा है कि आखिर किन उपायों से इन्हें ठीक करके खूबसूरत, चमकदार और स्वस्थ बनाया जाए। क्यों न आप इस समय कुछ होम मेड केयर को आजमाएं और बालों को बनाएं पहले की ही तरह चमकदार और मुलायम

हेयर क्लींजर: एक मुट्ठी सूखा रीठा, आंवला और शिकाकाई को एक लीटर पानी में रात भर भिगोकर रख दें। दूसरे दिन धीमी आंच पर पकाएं, जब तक कि पानी आधा न रह जाए। मिश्रण को ठंडा होने दें और कपड़े से छान लें। इस पानी से बाल धोएं। चार-पांच बार बाल धोने के लिए काफी है।

डैंड्रफ: सप्ताह में दो बार नारियल तेल गरम करके स्कल्प पर लगाएं, रुई की मदद से। रात भर रहने दें। दूसरे दिन सुबह स्कल्प पर लेमन जूस लगाएं। आधे घंटे बाद बाल धो लें। सप्ताह में एक बार हिना लगाएं।heena

बेजान बाल: सप्ताह में दो बार नारियल तेल गरम करके स्कल्प और बाल पर लगाएं। फिर गरम पानी में तौलिया डूबोकर पगड़ी की तरह बांध लें। पांच मिनट के लिए रहने दें। ऐसा तीन-चार बार करें। इसे तेल ठीक से स्कल्प में घुस जाएगा। माइल्ड हर्बल शैंपू से बाल धोएं। शैंपू के बाद कंडीशनर से हल्के से मसाज करें, केवल बाल में। दो-तीन मिनट रहने दें। महीने में तीन बार हिना ट्रीटमेंट दें। इसमें चार चम्मच लेमन जूस, कॉफी, दो अंडे, दो चम्मच तेल और दही मिला लें।

सफेद बाल: आंवला का जूस निकालें और एक गिलास पानी में मिलाएं। हिना में भी आंवला मिला सकती हैं। सूखे आंवले को दोे कप पानी में रात भर छोड़ दें। निथार लें लेकिन पानी फेंके नहीं। आंवले को पीस लें। हिना में आंवला पाउडर, चार चम्मच लेमन जूस, कॉफी, दो अंडे और आंवला पानी मिलाएं। इससे पूरे बाल को ढक लें। दो घंटे रखषं, फिर धो लें।

टूटते बाल: स्कल्प में बहुत ज्यादा तेल होने से भी बाल टूटते हैं। रोजाना बाल धोएं, थोड़े शैंपू से। लंबे बाल के लिए एक चम्मच, छोटे बाल के लिए आधा। पानी में मिलाकर प्रयोग करें। धोने के बाद आधा मग पानी में लेमन जूस मिलाकर बाल पर डालें। हिना ट्रीटमेंट लें। यदि अंडा इस्तेमाल नहीं करना चाहतीं तो चाय का पानी लें।

पिंपल्स रिमूवर: एक हिस्सा शुद्ध ग्लिसरीन और चार हिस्सा गुलाब जल को मिलाकर फ्रिज में रख दें। चेहरे को धोकर इसमें नींबू का रस मिलाएं और लगा लें। रोजाना एक बार, दही में हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद खूब सारे पानी से धो लें। पिंपल्स पर चंदन पेस्ट लगाएं। – एस. रानी