PAC-jawan-injured

ग्रेटर नोएडा: इंडिया एक्सपो मार्ट में चल रहे यूनाइडेट नेशंस के 14वें ग्लोबल कन्वेंशन की सुरक्षा में तैनात पीएसपी के एक जवान के सरकारी हथियार से सोमवार सुबह अचानक गोली चल गई। गोली लगने से साथी जवान घायल हो गया। हादसा परी चौक पर ड्यूटी शिफ्ट बदलने के दौरान हुआ। जानकारी के मुताबिक ड्यूटी शिफ्ट बदलने के दौरान पीएसी का जवान अपने साथी जवान को हथियार दे रहा था कि तभी गलती से गोली चल गई। हादसे में घायल हुए जवान को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में कोई शिकायत नहीं की गई है। गाजियाबाद स्थित 47वीं बटालियन पीएसी में तैनात जवानों की ड्यूटी इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित कॉप-14 में लगी है। कार्यक्रम स्थल के अलावा शहर के प्रमुख गोल चक्कर परी चौक पर भी पीएसी के जवानों की तैनाती की गई है। सोमवार सुबह करीब 8 बजे ड्यूटी शिफ्ट बदलने के दौरान एक जवान के पास मौजूद हथियार से गलती से गोली चल गई। गोली पहले जमीन पर लगी और उसके र्छे वहां मौजूद पीएसी के दूसरे जवान को लगे। इससे अफरा तफरा मच गई। पीएसी के जवान को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने किसी तरह की कार्रवाई से इंकार किया है। बीटा-टू कोतवाली प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि घायल का उपचार अस्पताल में चल रहा है। गलती से गोली चलने की वजह से हादसा हुआ है। पीड़ित ने किसी तरह की कार्रवाई से इंकार किया है।