wrong side driving chalan

ग्रेटर नोएडा : जनपद गौतमबुद्ध नगर के नोएडा व ग्रेटर नोएडा शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसीक्रम में सोमवार को गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा विपरीत दिशा में वाहन चलाने वाले (रॉंग साइड ड्राइविंग) वाहन चालकों के विरुद्ध आपरेशन क्लीन- 8 अभियान चलाया गया।

इस अभियान मे ऐसे लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी जो लोग विपरीत दिशा (रॉंग साइड) में वाहन चलाकर दूसरों तथा स्वयं का जीवन खतरे में डालते हैं। सोमवार को सुबह 10 बजे से दोहपर 12 बजे तक रॉग साइड चलने वाले वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत 58 दोपहिया व 27 चार पहिया वाहनों को सीज किया गया। इसके अलावा 746 दो पहिया व 225 चार पहिया वाहनों का चालान किया गया। इस दौरान दो हजार से अधिक वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। शहर के सभी प्रमुख गोल चक्कर पर पुलिसकर्मी मुस्तैद दिखे।

एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि इस अभियान के तहत कुल 1417 वाहनों का ई-चालान किया गया तथा 47 हजार 200 रूपये शमन शुल्क जमा कराया गया। एसएसपी ने बताया कि वाहन चालकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा। यातायात व्यवस्था के मामले में नोएडा व ग्रेटर नोएडा को एक आदर्श शहर बनाने की दिशा में हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

पुलिस की बड़ी कार्यवाही: नोएडा, ग्रेनो में अवैध रूप से चल रहे 1174 ऑटो/ टेम्पो किये सीज