ग्रेटर नोएडा: महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था (भारत) ने ग्रेटर नोएडा-इकोटेक थर्ड स्थित दिशा वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर में महिलाओं के लिये जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि समाज कल्याण अधिकारी श्री आनंद कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। श्री सिंह ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के लिये शिक्षित होना बेहद ज़रूरी है और दिशा सेंटर द्वारा महिलाओं को दिया जा रहा व्यवसायिक प्रशिक्षण महिलाओं को सशक्त बनाने में कारगर सिद्ध हो रहा है। जो ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रयास है।mahila-jagrukta

इस अवसर पर थाना इकोटेक थर्ड प्रभारी श्री राजपाल सिंह तोमर ने महिलाओं को पुलिस हेल्पलाइन नंबर 100 और महिला हेल्प लाइन नंबर  1090 के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि महिलायें किसी भी अप्रिय घटना होने पर तुरंत 100 नंबर या 1090 नंबर पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराये। सम्बन्धित थाना पुलिस द्वारा शिकायतकर्ता को तुरंत सहायता उपलब्ध करायी जायेगी। इसके आलावा उन्होने महिलाओं को साइबर अपराध के बारे में भी जानकारी मुहैया करायी।mahila-jagrukta

कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला उन्नति संस्था के संस्थापक डा. राहुल वर्मा ने की। इस अवसर पर संस्था के महासचिव अनिल भाटी, एडवोकेट सुंदरी डोगर, वरिष्ठ समाजसेवीका श्रीमती इंदु गोयल,  महिला उत्थान मण्डल की अध्यक्ष श्रीमती रूपा गुप्ता, श्रीमती सरिता सिंह, नरेश वर्मा, गीता चौधरी और दिशा ट्रेनिंग सेंटर की प्रधानाचार्य श्रीमती विमलेश कुमारी ने कार्यक्रम में अपने विचारो से क्षात्राओ और महिलाओं को सामाजिक , आर्थिक , व्यवसायिक और कानूनी जानकारी देकर जागरूक किया।