GNIOT कॉलेज के मैकेनिकल विभाग के 38 विद्यार्थियों को मिला प्लेसमेंट

0
492

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित GNIOT कॉलेज में विभिन्न मल्टीनेशनल कंपनियों द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। जिनमें प्रमुख रूप से अंजनी टेक्नोप्लास्ट, यिंगटोंग इलेक्ट्रॉनिक टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एवं ग्लोबल ऑटोटेक जैसी दिग्गज कंपनियों ने छात्रों का ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के लिए चयन किया।

इस ड्राइव में बी.टेक के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के छात्रों ने भाग लिया। जिसमें अंजनी टेक्नोप्लास्ट ने 30 छात्र-छात्राओं का चयन किया। यिंगटोंग ने 6 छात्रों का चयन किया और ग्लोबल ऑटोटेक ने 2 छात्रों का चयन किया।

संस्थान के हेड प्लेसमेंट अफसर रोहित पाण्डेय ने सभी कंपनियों के चयनकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और निदेशक डॉ. रोहित गर्ग ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी।

यह भी पढ़ें:

GNIOT कॉलेज के 9 छात्रों का मल्टीनेशनल कंपनियों में कैंपस प्लेसमेंट द्वारा चयन

GNIOT कॉलेज के 9 छात्रों का मल्टीनेशनल कंपनियों में कैंपस प्लेसमेंट द्वारा चयन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here