heat waves

दिल्ली सहित देश के अधिकांश हिस्से गर्मी और लू से तप रहे हैं। राजधानी दिल्ली का कल का तापमान जैसलमेर से भी ज्यादा रहा। दिल्ली के पालम इलाके में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अगले 5 दिन तक गर्मी का यही मिजाज़ रहेगा। बुधवार को भी लू की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि 24 मई को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। ऐसे में तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। परन्तु ये राहत ज्यादा दिन नहीं रहेगी। सप्ताह के अंत तक फिर तापमान में बढ़ोतरी होगी और यह 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।