कोर्ट से घर लौट रही एलएलबी की छात्रा से बाइक सवार बदमाशों ने लूटा मोबाइल

0
316
mobile-loot

ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा व आस आस के क्षेत्र में बदमाशों का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बाइक और कार सवार बदमाश आये दिन लूट और छीना झपटी की घटनाओं को खुलेआम अंजाम दे रहे हैं। बुधवार दोपहर को कासना कोतवाली क्षेत्र के जगत फार्म मार्केट के पास बाइक सवार बदमाशों ने एलएलबी की छात्रा से मोबाइल लूट लिया। पीड़ित छात्रा सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय से ऑटो में बैठकर घर लौट रही थी। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा-1 आरडब्ल्यूए के महासचिव शेर सिंह भाटी की बेटी सोनिका भाटी शहर के एक लॉ कालेज में एलएलबी की छात्रा है। और पढ़ाई के साथ-साथ कुछ समय न्यायालय में प्रैक्टिस करने भी जाती है। बुधवार दोपहर वह सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय से ऑटो में बैठकर अपने घर आ रही थी। जैसे ही ऑटो जगत फार्म मार्केट के पास पहुंचा तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ऑटो में बैठी छात्रा सोनिका भाटी से उसका मोबाइल लूट लिया। और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। ऑटो चालक ने कुछ दूर तक बदमाशों का पीछा किया, लेकिन बाइक सवार बदमाश हाथ नहीं आए। पीड़ित छात्रा ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। पीड़ित छात्रा ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दे दी है। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें

ग्रेटर नोएडा: शिक्षिका के फ्लैट का ताला तोड़ 6 लाख की ज्वैलरी उड़ा ले गए चोर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here