pauri-youth-found-dead in gurgram

गुरुग्राम : हरियाणा के गुरुग्राम में बीते 14 जुलाई की रात को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले 2 युवक संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क पर मृत पाए गए जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा हुआ मिला। घायल युवक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूझ रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले तीन युवक रविवार देर रात करीब 12 बजे होटल से ड्यूटी ख़त्म कर अपने घर के लिए निकले थे। इसीबीच गुरुग्राम-दिल्ली रोड़ पर रेडशन होटल के नजदीक 2 युवकों रमेश नेगी और वीर सिंह के खून से लतपत शव पड़े मिले। जबकि तीसरा युवक नरेंद्र नेगी घायल पड़ा हुआ मिला। जिसे गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ उसकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। इस घटना की अभी तक सही जानकारी नही मिल पा रही है। हालाँकि ज्यादातर लोग इसे हत्या का मामला बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि होटल से ड्यूटी ख़त्म कर अपने घर लौट रहे तीनों युवकों पर कुछ अज्ञात लोगो ने जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में 2 युवकों रमेश नेगी और वीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि नरेंद्र नेगी गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उत्तराखंड के युवकों के साथ हुई इस घटना से दिल्ली/एनसीआर में रह रहे उत्तराखंड समाज के लोगों में अत्यंत रोष है।

जबकि पुलिस इसे एक्सीडेंट बता रही है। यह भी खबर आ रही है एक ट्रोले के साथ एक्सीडेंट के वजह से इस युवकों की मौत हुई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। फ़िलहाल दोनों मृतकों को सिविल अस्पताल गुडगाँव में रखा हैं। करीब 40 घंटे से ज्यादा बीत जाने के बाद भी अभी तक शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका है। और न ही पुलिस द्वारा परिजनों को घटना की सही जानकारी दी जा रही है। इससे गुरुग्राम पुलिस की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं। इस बीच सामाजिक कार्यकर्ता अनिल पन्त, उदय राठी, नन्दन सिंह रावत सहित उत्तराखंड की कई संस्थाओं के लोग घटना की वास्तविक जानकारी के लिए गुरुग्राम पहुंच गए हैं और पुलिस द्वारा की गई जांच के बारे में जानकारी ले रहे हैं। तीनो युवक पौड़ी गढ़वाल के राठ क्षेत्र के घुलेक, कठ्युड़, कुठखाल गाँव के रहने वाले बताये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने जताया दुख

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरूग्राम (हरियाणा) में उत्तराखंड के दो युवको की हत्या व एक युवक को घायल करने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस संबंध मे उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से फोन पर वार्ता कर इस घटना की यथाशीघ्र जांच कर दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने का अनुरोध किया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी इस घटना को दुखद बताते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को आश्वस्त किया कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

यह भी पढ़ें:

कार्बेट नेशनल पार्क: गश्त के दौरान वनकर्मी को बाघ ने बनाया निवाला